कपिल के शो में नजर आये मीका सिंह, ”कॉमेडी नाइट्स लाइव” ने कहा मीका शो छोड़ें…

स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और कलर्स चैनल वालों के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है. पहले कलर्स पर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ प्रसारित होता था जिसे बदलकर ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ कर दिया गया जिसे कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह होस्ट करते हैं. इस शो को मीका सिंह जज करते हैं. लेकिन हाल […]
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा और कलर्स चैनल वालों के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा है. पहले कलर्स पर ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ प्रसारित होता था जिसे बदलकर ‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ कर दिया गया जिसे कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह होस्ट करते हैं. इस शो को मीका सिंह जज करते हैं. लेकिन हाल ही में मीका सिंह को कपिल के शो की तारीफ करना भारी पड़ गया.
दरअसल शुक्रवार को ‘द कपिल शर्मा शो’ में शूट किये गये एक एपिसोड में मीका सिंह, कनिका कपूर, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल पहुंचे थे. इस दौरान मीका ने कहा कि,’ आप सभी जानते हैं कि मैं कपिल का भाई हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं. मैं उनसे काफी लंबे समय बाद मिला. मुझे तीन-चार गाने लॉन्च करने है और इसके प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ सबसे बेस्ट है.’
लेकिन यह बात चैनल को रास नहीं आई और उन्होंने मीका सिंह और ‘द कपिल शर्मा शो’ के प्रोड्यूसर को कानूनी नोटिस भेजा है. चैनल ने मीका सिंह को यहां तक कह दिया है कि वो शो को छोड़ कर चलें जायें. सूत्रों की मानें तो मीका सिंह जल्द ही एक फाइनल मीटिंग करनेवाले हैं.
‘कॉमेडी नाइट्स लाइव’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ एकदूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. अब मीका सिंह इस शो को छोड़ेगे या नहीं यह तो आनेवाले समय में ही पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










