...अब इरफान खान बने ''मदारी'', फर्स्टलुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘मदारी’ का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है. इसमें उनका लुक थोडा़ हटके और सीरीयस नजर आ रहा है. संस्पेंस-थ्रियर पर आधारित इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म एक आम आदमी की कहानी है जिसमें एक व्यक्ति मानव निर्मित त्रासदी का शिकार हो जाता है […]
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘मदारी’ का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है. इसमें उनका लुक थोडा़ हटके और सीरीयस नजर आ रहा है. संस्पेंस-थ्रियर पर आधारित इस फिल्म को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया है.
फिल्म एक आम आदमी की कहानी है जिसमें एक व्यक्ति मानव निर्मित त्रासदी का शिकार हो जाता है और अपना सबकुछ गवां बैठता है. वह अपने सवालों के जवाब ढूढंने निकलता है और खतरनाक रास्ते पर चल पड़ता है. इसी सफर को लेकर बुनी गई यह कहानी है.
First look poster of #Madaari. pic.twitter.com/tCEj4XGOtG
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 9, 2016
उन्होंने माथे पर एक कपड़ा बांध रखा है और उनकी नजरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो कुछ ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानों उनका चेहरा धरती चीर कर निकला है और कई सवालों के जवाब ढूंढ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




