ePaper

दोबारा पर्दे पर रोमांस कर सकते हैं शाहरुख-कैटरीना

Updated at : 03 May 2016 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
दोबारा पर्दे पर रोमांस कर सकते हैं शाहरुख-कैटरीना

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जोड़ी एकबार फिर पर्दे पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं. खबरों की मानें तो फिल्‍मकार आनंद एल रॉय शाहरुख को लेकर एक फिल्‍म बनाने वाले हैं. इस फिल्‍म के लिए कैटरीना कैफ से भी संपर्क किया गया था. कैटरीना फिल्‍म में काम करने के लिए […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जोड़ी एकबार फिर पर्दे पर रोमांस करते नजर आ सकते हैं. खबरों की मानें तो फिल्‍मकार आनंद एल रॉय शाहरुख को लेकर एक फिल्‍म बनाने वाले हैं. इस फिल्‍म के लिए कैटरीना कैफ से भी संपर्क किया गया था. कैटरीना फिल्‍म में काम करने के लिए राजी हो गई हैं.

कैटरीना के अलावा फिल्‍म में एक और अभिनेत्री होंगे और दोनों का किरदार बराबरी का होगा. इसलिए आनंद चाहते हैं कि फिल्‍म में शाहरुख के आपोजिट दोनों स्‍थापित अभिनेत्रि‍यों को लेना चाहते हैं. शाहरुख और कैटरीना की जोड़ी इससे पहले फिल्‍म ‘जब तक है जान’ में नजर आई थी. दोनों के रोमांस को दर्शकों ने पर्दे पर पसंद किया.

शाहरुख इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘रईस’ को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं कैटरीना रणबीर कपूर के साथ आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ ‘बार बार देखो’ में नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola