जानें, करण-बिपाशा की शादी को लेकर क्या बोले सलमान खान ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 May 2016 3:10 PM
मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए थे. उनका कहना है कि वह कामना करते हैं कि बिपाशा और करण सिंह की शादी सदैव बरकरार रहे. बिपाशा और करण ने कल बंगाली रीति-रिवाज से शादी की. फिर देर रात दोनों […]
मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए थे. उनका कहना है कि वह कामना करते हैं कि बिपाशा और करण सिंह की शादी सदैव बरकरार रहे.
बिपाशा और करण ने कल बंगाली रीति-रिवाज से शादी की. फिर देर रात दोनों का रिसेप्शन रखा गया जिसमें सिने जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की. रिसेप्शन में शामिल हुए सलमान ने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि बिपाशा और करण की जोडी कायम रहे और यह बहुत अहम है.’
यह बिपाशा की पहली शादी है और करण की तीसरी शादी है. करण ने पहले श्रद्धा निगम और फिर जेनिफर विंगेट से शादी की थी, लेकिन उनकी दोनों शादियां लंबे समय तक नहीं चल सकीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










