मुंबई : अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके प्रेमी करण सिंह ग्रोवर शनिवार शाम यहां बंगाली शादी समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए. शादी दक्षिण मुंबई के एक होटल में हुई. यह एक निजी समारोह था जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की जिनमें बिपाशा के पूर्व प्रेमी और अब करीबी मित्र डिनो मोरिया , सलमान खान और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवानी शामिल थे. बिपाशा ने बंगाली दुल्हन की पारंपरिक लाल किनारी वाली सफेद साडी के स्थान पर सुनहरे और लाल रंग की लहंगा साडी पहनी थी, लेकिन उनका मेक-अप पारंपरिक बंगाली दुल्हन जैसा था.
@DinoMorea9 arrives at #BipashaKaranWedding ❤️ pic.twitter.com/vpyVNNGrtQ
— Tanishka (@TrulyTani) April 30, 2016
करण पंजाबी सिख हैं. बिपाशा ने चूडियां भी पहनी हुई थीं जो लाल और सफेद रंग की थी जो खासतौर पर पंजाबी दुल्हनें पहनती हैं. 34 वर्षीय दुल्हा करण सफेद शेरवानी में अच्छे लग रहे थे। करण समारोह स्थल पर घोडी के बजाय सेगवे पर बैंड बाजा के बीच पहुंचे. बंगाली रस्म रिवाज का अनुसरण करते हुए दुल्हन ने पान के पत्तों से अपना चेहरा ढंका हुआ था और दुल्हा ‘पीढी’ पर बैठा हुआ था जिसके सात बार दुल्हन ने चक्कर काटे. शादी के बाद सफेद थीम पर आधारित स्वागत समारोह और रात्रि भोज हुआ जिसमें दंपति के बॉलीवुड के दोस्तों के शिरकत करने की उम्मीद है.
Happy moment!!! @Iamksgofficial and @bipsluvurself with @BeingSalmanKhan ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/UCU2DvwhxX
— Tanishka (@TrulyTani) April 30, 2016
SRK is the next to turn up #BipashaKaranWedding pic.twitter.com/rtMrCu7l4n
— Tejas (@itsstejas) April 30, 2016
शनिवार दिन में दंपति का हल्दी का कार्यक्रम आयोजित हुआ था. शादी समारोह 28 अप्रैल को बंगाली रस्म रिवाजों के मुताबिक, पूजा के साथ शुरू हुआ था. मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ. इसमें शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और सोफी चौधरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी. दंपति 2015 में हॉरर फिल्म ‘एलोन’ में साथ दिखने के बाद से डेटिंग कर रहे थे। बिपाशा की पहली शादी है जबकि करण की तीसरी शादी है. उन्होंने इससे पहले टीवी अभिनेत्रियों श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी.
Congratssss @bipsluvurself so happy 4 u but I just can't stand the smell of Mehendi 😭😄💃💃🍾 @TheShilpaShetty haha pic.twitter.com/tpR4P9AIyl
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) April 29, 2016
@bipsluvurself May god bless u with all the love,care & happiness for years to come.Have a wonderful married life. pic.twitter.com/5ybusiWbBa
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) April 30, 2016
Marriage Goals ❤️👌 #BipashaKaranWedding pic.twitter.com/75Qw7PnoOy
— Tejas (@itsstejas) April 30, 2016
https://twitter.com/itsstejas/status/726473207956574208
Congratulationsssss @bipsluvurself and @Iamksgofficial. You two are amazing together. Truly marriage goals! pic.twitter.com/ZPEG6iD4OZ
— Tejas (@itsstejas) April 30, 2016