Pyaz Saag Pakora Recipe: सर्दियों की शाम को खास बना देंगे गरमा-गरम चाय के साथ ये प्याज साग पकौड़े, जानें बनाने की विधि

Pyaz Saag Pakora Recipe: ठंड के मौसम में शाम के समय पकौड़े खाने का मन बहुत करता है, ऐसे में अगर आप भी घर पर पकौड़े बनाने का सोच रहें हैं तो आज हम आपको बताएंगे प्याज साग के पकौड़े बनाने की रेसिपी.
Pyaz Saag Pakora Recipe: ठंड का मौसम हो और शाम के समय गरमा-गरम चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन, प्याज साग पकौड़े आपके लिए बेस्ट हो सकता है. हरे-भरे प्याज साग और खुशबूदार मसालों से बने ये पकौड़े स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं. ये न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी इतने स्वादिष्ट होते हैं कि एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन करेगा. साथ ही, अगर आप इसे घर आए मेहमानों को परोसते हैं, तो वो भी आपकी बहुत तारीफ करेंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल में ठंडी शाम के लिए कुरकुरे और स्वादिष्ट प्याज साग पकौड़े बनाने की रेसिपी.
प्याज साग पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- प्याज साग -1 कप (धोकर बारीक कटा हुआ)
- प्याज – 1 (पतले स्लाइस में कटा)
- बेसन – 1 कप
- चावल का आटा – 2 चम्मच (कुरकुरे पन के लिए)
- हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
- अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- अजवाइन – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत अनुसार
- तेल – तलने के लिए
प्याज साग पकौड़े बनाने की विधि क्या है?
- प्याज साग के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज साग को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. अब एक बड़े बर्तन में कटा हुआ प्याज साग और प्याज डालें.
- इसमें बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन और सारे मसाले डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. पकौड़े के घोल को ज्यादा गाढ़ा या पतला न रखें.
- अब आप गैस ऑन करके, कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर हाथ या चम्मच से थोड़ा-थोड़ा पकौड़े का मिश्रण तेल में डालें.
- इसे धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. आप सारे घोल से पकौड़े को इसी तरह तल लें.
- तैयार हुए गरमा-गरम प्याज साग पकौड़े को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे
यह भी पढ़ें: Mushroom Pyaz ke Pakode: शाम की भूख मिटाने के लिए ट्राई करें मशरूम प्याज के पकौड़े, जानें बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










