ePaper

परिणिति की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं आयुष्‍मान...

Updated at : 22 Apr 2016 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
परिणिति की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं आयुष्‍मान...

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में परिणिति चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं. इसके अलावा वे परिणिति का गाना सुनकर भी काफी प्रभावित हैं. ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में 27 वर्षीय अभिनेता उभरते हुये गायक का किरदार निभाएंगे. आयुष्मान ने कहा, ‘परिणिति एक अच्छी गायिका […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में परिणिति चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं. इसके अलावा वे परिणिति का गाना सुनकर भी काफी प्रभावित हैं. ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ में 27 वर्षीय अभिनेता उभरते हुये गायक का किरदार निभाएंगे.

आयुष्मान ने कहा, ‘परिणिति एक अच्छी गायिका भी हैं. यह पहली बार है, जब मैं किसी अभिनेत्री और गायिका के साथ काम कर रहा हूं. जब 2012 में मैं उन्हें पहली बार आईआईएफए पुरस्कार समारोह में मिला था, तब वह एक गाना गुनगुना रही थीं. हालांकि मुझे इस पर थोडा अश्‍चर्य हुआ, लेकिन वह इसे लेकर सहज थीं.’

वास्तविक जीवन में परिणिति अपनी बहन प्रियंका चोपडा की ही तरह गायिका है, लेकिन उन्होंने व्यावसायिक रुप से इसे अपना करियर नहीं बनाया. आयुष्मान ने कहा, ‘परिणिति इस फिल्म में एक गायिका का किरदार निभा रही हैं. हालांकि मैं वास्तविक जीवन में गायक हूं, लेकिन इस फिल्म में गाना नहीं गाउंगा. मुझे कुछ अन्य किरदार दिया गया है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘वह हमेशा से गाना चाहती थी और मुझे खुशी है कि वह अब इस फिल्म में गाना गाएंगी. हालांकि मुझे अपने बारे में नहीं पता कि इस फिल्म में गाने का मौका दिया जाएगा अथवा नहीं’ ‘मेरी प्यारी बिन्दु’ का निर्माण यश राज फिल्म्स कर रहा है, जबकि मनीष शर्मा उन्हें पहली बार गाने का मौका दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola