शादी के 10 दिन पहले करण-बिपाशा ने शेयर की ये क्‍यूट तसवीर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2016 4:05 PM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी होने वाली पत्नी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं और उन्होंने बिपाशा बसु को ‘सर्वश्रेष्ठ’ बताया है. ‘अलोन’ अभिनेता 30 अप्रैल को बिपाशा के साथ शादी करने जा रहे हैं और ये दोनों अपनी शादी से पूर्व की तैयारियों को सोशल मीडिया […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर अपनी होने वाली पत्नी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं और उन्होंने बिपाशा बसु को ‘सर्वश्रेष्ठ’ बताया है. ‘अलोन’ अभिनेता 30 अप्रैल को बिपाशा के साथ शादी करने जा रहे हैं और ये दोनों अपनी शादी से पूर्व की तैयारियों को सोशल मीडिया पर साझा करने में व्यस्त हैं.

करण ने ब्लैक एंड व्हाइट एक तस्वीर साझा की है और लिखा है ‘आपका सब कुछ अच्छा है.’ इस तस्वीर में करण बिपाशा को नाक पर किस करते नजर आ रहे हैं. कुछ समय से डेटिंग कर रहे दंपत्ति ने एक संयुक्त बयान के जरिए अपनी शादी की घोषणा की थी.

https://www.instagram.com/p/BEYXv0YMqNZ/

दोनों पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ में एकसाथ नजर आये थे. दोनों पिछले काफी दिनों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे बाद में दोनों ने शादी का फैसला किया. इससे पहले करण ने ‘बैचलर पार्टी’ और बिपाशा ने ब्राइडल शॉवर की तसवीरें शेयर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola