PHOTO: सामने आया करण-बिपाशा का वेडिंग कार्ड...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2016 10:17 AM
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर पिछले काफी दिनों से शादी की खबरें आ रही थी. हाल ही में बिपाशा ने ट्विटर के जरिये अपनी और करण की शादी की खबरों को कंफर्म किया. वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को शादी की एडवांस बधाई दी है. शादी के वेन्यू […]
बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर पिछले काफी दिनों से शादी की खबरें आ रही थी. हाल ही में बिपाशा ने ट्विटर के जरिये अपनी और करण की शादी की खबरों को कंफर्म किया. वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दोनों को शादी की एडवांस बधाई दी है. शादी के वेन्यू की तसवीरें भी सामने आ चुकी है.
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा,’ मैं अपनी दोस्त बिपाशा और उनके होने वाले पति करण का दिल से शुभकामनायें देती हूं.’ खबरों की मानें तो दोनों आगामी 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंध सकते हैं. शादी का वेन्यू भी तय कर लिया गया है. शादी मुंबई के बड़े होटल में होगी.
I'm truly so happy for my friend @bipsluvurself n her handsome bridegroom to be @Iamksgofficial Ure a golden heart..u deserve so much n more
— PRIYANKA (@priyankachopra) April 7, 2016
खुद बिपाशा ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी और करण की एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा है,’ 30 तारीख एक खास दिन. शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी. हमें अपने परिवार, दोस्तों और फैंस की सपोर्ट की जरुरत है.’ इसके अलावा करण के फैन क्लब ने भी कई तसवीरें शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/BD5meJcsqAp/
हाल ही में खबरें ऐसी भी आ रही थी कि करण की मां को बिपाशा पसंद नहीं आई हैं लेकिन फिर अचानक उनकी मां ने हामी भी दी. आपको बता दें कि करण की यह तीसरी शादी होगी.
https://www.instagram.com/p/BD5xz4ACeyE/
https://www.instagram.com/p/BD59y7gCe6O/
इससे पहले भी श्रद्धा निगम और अभिनेत्री जेनिफर विगेंट से शादी कर चुके हैं और दोनों से उनका तलाक भी हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










