बोस की ‘आजाद हिंद फौज'' पर होगी तिग्मांशु की अगली फिल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2016 2:39 PM
विज्ञापन
मुंबई: खिलाड़ी, गैंगस्टर और कॉलेज की राजनीति जैसे विषयों पर फिल्म बना चुके निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी अगली फिल्म की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं जो सुभाष चंद्र बोस की ‘आजाद हिंद फौज’ पर आधारित होगी.‘पान सिंह तोमर’ के निर्देशक ने बताया कि इस विषय पर फिल्म रिलीज होने के बाद इसे […]
विज्ञापन
मुंबई: खिलाड़ी, गैंगस्टर और कॉलेज की राजनीति जैसे विषयों पर फिल्म बना चुके निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपनी अगली फिल्म की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं जो सुभाष चंद्र बोस की ‘आजाद हिंद फौज’ पर आधारित होगी.‘पान सिंह तोमर’ के निर्देशक ने बताया कि इस विषय पर फिल्म रिलीज होने के बाद इसे टीवी श्रृंखला के तौर पर भी पेश किया जाएगा. हालांकि अभी तक इसका कोई शीर्षक तय नहीं हुआ है.
धूलिया ने बताया, ‘‘मैं अभी एक परियोजना पर काम कर रहा हूं. यह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज और लाल किले में उन पर चले मुकदमे पर आधारित होगी. इस पर पहले एक फिल्म और बाद में राज्यसभा टीवी चैनल पर छह भागों में एक टीवी श्रृंख्ला आएगी.
इस फिल्म पर वह अपनी आने वाली फिल्म ‘यारा’ की रिलीज के बाद काम शुरू करेंगे. बोस की आजाद हिंद फौज पर आधारित फिल्म के बाद धूलिया ‘मिलन टॉकीज’ फिल्म शुरू करेंगे जिसमें नवोदित कलाकार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










