इमरान हाशमी के बेटे पर प्रकाशित पुस्तक को शाहरुख ने दिया समर्थन

Updated at : 03 Apr 2016 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
इमरान हाशमी के बेटे पर प्रकाशित पुस्तक को शाहरुख ने दिया समर्थन

मुंबई : बॉलीवुड में किंग खान के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे आर्यन की कैंसर से जूझने की दास्तान पर प्रकाशित पुस्तक को समर्थन दिया है. ‘किस ऑफ लाइफ’ नामक पुस्तक में इमरान ने 2014 में चार साल की उम्र में अपने बेटे […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड में किंग खान के रुप में अपनी पहचान बनाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता इमरान हाशमी के छह वर्षीय बेटे आर्यन की कैंसर से जूझने की दास्तान पर प्रकाशित पुस्तक को समर्थन दिया है. ‘किस ऑफ लाइफ’ नामक पुस्तक में इमरान ने 2014 में चार साल की उम्र में अपने बेटे के कैंसर के इलाज के दौरान खुद और अपनी पत्नी के समक्ष आयी समस्याओं के बारे में बताया है.

शाहरुख (51) और इमरान (37) हाल ही में मिले थे और किताब की प्रतियों के साथ साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए थे. आर्यन के लिए अपना प्यार भेजते हुये शाहरुख ने ट्वीट किया है, ‘‘अल्लाह तुम्हें और तुम्हारे परिवार को सेहत और खुशी अता करे। इमरान आपसे मिल कर खुशी हुई। आर्यन को मेरा प्यार.” इमरान ने शाहरुख के साथ मुलाकात को एक ‘फैन क्षण’ बताया है. ‘हमारी अधूरी कहानी’ के स्टार ने ट्वीट किया ‘‘‘फैन क्षण’. काफी प्यार. समर्थन करने के लिए आपको शुक्रिया.”

इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान सहित कई अन्य हिन्दी फिल्म सितारों ने सोशल मीडिया पर इस पुस्तक को प्रमोट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola