Singh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : सिंह राशि वालों के लिए साल का पहला दिन बनेगा यादगार

Updated:
विज्ञापन
Singh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : सिंह राशि वालों के लिए साल का पहला दिन बनेगा यादगार

Singh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक सिंह राशिफल

विज्ञापन

Singh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026 : आज 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार…

Singh Aaj Ka Rashifal सिंह आज का राशिफल

सिंह राशि : नए साल का पहला दिन आपके लिए मान-सम्मान, अधिकार और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा. सूर्य का धनु राशि में होना आपके आत्मविश्वास को शिखर पर रखेगा. आज आप जो भी निर्णय लेंगे, उसमें आपकी दूरदर्शिता साफ झलकेगी.
करियर / बिज़नेस: कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. सरकारी क्षेत्र या बड़े संस्थानों से जुड़े जातकों को नए साल के पहले दिन ही कोई बड़ी उपलब्धि या जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारियों के लिए विस्तार की नई योजनाएं सफल होंगी. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

रिलेशनशिप: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप साथी के साथ यादगार समय बिताएंगे. संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे पारिवारिक खुशी दोगुनी हो जाएगी. सामाजिक दायरे में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी राय को महत्व देंगे.

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहेगा. आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि, पिता के स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें. एसिडिटी या पित्त संबंधी समस्या से बचने के लिए खान-पान को सात्विक रखें.

सावधानी: आज अपने ‘अहं’ को रिश्तों पर हावी न होने दें. आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें. जोश में आकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना कठिन हो. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

उपाय: नए साल की शुभ शुरुआत के लिए उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल (अर्घ्य) दें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गायत्री मंत्र का जाप करें. लाल रंग का तिलक मस्तक पर लगाएं.

शुभ रंग: गहरा लाल और नारंगी
शुभ अंक: 1 और 5

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola