कुछ इस अंदाज में इमरान को बल्लेबाजी सीखा रहे हैं अजहरुद्दीन, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्म ‘अजहर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. इस फिल्म के लिए इमरान ने क्रिकेट की बारीकियों को ध्यानपूर्वक सीखा. आपको यह जानकार जरुर हैरानी होगी कि इमरान को क्रिकेट के गुर खुद अजहरुद्दीन ने सिखाये. फिल्ममेकर्स ने हाल ही में एक […]
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्म ‘अजहर’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आयेंगे. इस फिल्म के लिए इमरान ने क्रिकेट की बारीकियों को ध्यानपूर्वक सीखा. आपको यह जानकार जरुर हैरानी होगी कि इमरान को क्रिकेट के गुर खुद अजहरुद्दीन ने सिखाये.
फिल्ममेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अजहरुद्दीन अभिनेता को बल्लेबाजी करना सीखा रहे हैं. इमरान भी खुद को इस रोल में ढालने के लिए अजहरुद्दीन की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं और प्रैक्टिस कर रहे हैं. इमरान ने कहा,’ मैं फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अजहर साहब के मैच ध्यान से देख रहा हूं जो उन्होंने इंटरनेशनल करियर के दौरान खेले हैं.’ ृ
उन्होंने आगे कहा,’ प्रैक्टिस के दौरान वे मुझे बहुत अच्छे से समझाते हैं. वह कभी मुझपर कोई दबाव नहीं डालते, न ही यह जताने की कोशिश करते हैं कि मैं इस खेल से अंजान हूं. उनका कहना है कि मैं धीरे-धीरे सब अच्छे से सीख जाउंगा.’ टॉनी डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्राची देसाई, नरगिस फाखरी, लारा दत्ता और गौतम गुलाटी भी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे.
वहीं अजहर ने इमरान की तारीफ करते हुए कहा,’ इमरान में सीखने की ललक है और वह किसी भी चीज को जल्दी सीख लेते हैं. इमरान में बहुत धैर्य हैं. उनमें यह अच्छाई है कि वो किसी भी चीज को सीखना चाहते हैं.’
इस फिल्म को लेकर इमरान खासा उत्साहित हैं. फिल्म का फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. फिल्म आागामी 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




