ePaper

करण की तीसरी पत्‍नी बनेंगी बिपाशा, 28 को मेहंदी, 29 को शादी

Updated at : 30 Mar 2016 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
करण की तीसरी पत्‍नी बनेंगी बिपाशा, 28 को मेहंदी, 29 को शादी

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी की तारीख 29 अप्रैल को तय हो गई है. दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे और अब वे विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों ने पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था और इसके बाद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की शादी की तारीख 29 अप्रैल को तय हो गई है. दोनों पिछले काफी समय से एकदूसरे को डेट कर रहे थे और अब वे विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों ने पिछले साल फिल्‍म ‘अलोन’ में साथ काम किया था और इसके बाद से ही दोनों के करीब होने की खबरें आ रही थी.

डीएनए में छपी खबर के अनुसार दोनों की शादी मुंबई स्थित आवास में बंगाली रीति-रिवाज से होगी. शादी से एक दिन पहले 28 तारीख को मेंहदी की रस्‍म अदा की जायेगी. शादी के बाद रिस्‍पेशन पार्टी आयोजित की जायेगी जिसमें कई नामचीन लोगों के शामिल होने की खबर है. कई जानीमानी बॉलीवुड हस्तियों की भी शामिल होने की चर्चा है.

वहीं बिपाशा इस खास मौके को और खास बनाने के लिए अपने पहनावे का भी खास ध्‍यान दे रही है. बिपाशा की पोशाकों की सारी जिम्‍मेदारी उनके करीबी मित्र फैशन डिज़ाइनर रॉकी एस ने संभाली है.

37 वर्षीया बिपाशा अभिनेता डीनो मोरिया, जॉन अब्राहम और हरमन बावेजा को भी डेट कर चुकी है. हरमन के साथ तो उनकी शादी तक बात पहुंच गई थी लेकिन बात नहीं बनी और रिश्‍ता टूट गया. वहीं करण की यह तीसरी शादी होगी. इससे पहले वे श्रद्धा निगम और टीवी अभिनेत्री जेनिफर विगेंट के पति रह चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola