जानें क्या इस अभिनेता के कहने पर सलमान कर लेंगे शादी ?

मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान ने कहा है कि अगर वह अपनी पूरी कोशिश करें तो सलमान खान को शादी के लिए मना सकते हैं. जीवन के 50 बसंत देख चुके सलमान अपने अविवाहित होने के प्रति अक्सर ‘प्यार’ जताते रहते हैं, लेकिन उनके दोस्त आमिर कई बार कह चुके हैं कि सलमान को शादी […]
मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान ने कहा है कि अगर वह अपनी पूरी कोशिश करें तो सलमान खान को शादी के लिए मना सकते हैं. जीवन के 50 बसंत देख चुके सलमान अपने अविवाहित होने के प्रति अक्सर ‘प्यार’ जताते रहते हैं, लेकिन उनके दोस्त आमिर कई बार कह चुके हैं कि सलमान को शादी कर लेनी चाहिए.
‘पीके’ स्टार ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उनसे सवाल किया गया कि क्या वह चाहते हैं कि उनके दोस्त सलमान अब शादी कर लें तो आमिर ने कहा, ‘मैंने अब तक कोशिश नहीं की. मैंने अब तक सिर्फ उनसे कहा है. मैंने पूरी कोशिश नहीं की है. अगर मैं अपना पूरा प्रयास करता हूं तो मैं सफल हो जाउंगा.’
आमिर की अगली फिल्म ‘दंगल’ है जिसमें वह एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं. दिलचस्प बात है कि सलमान भी अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं. आमिर की फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी, जबकि सलमान की फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




