ePaper

सोनम ने किया ''खास दोस्‍त'' की आगामी फिल्म का पहला पोस्‍टर जारी

Updated at : 09 Mar 2016 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
सोनम ने किया ''खास दोस्‍त'' की आगामी फिल्म का पहला पोस्‍टर जारी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म ‘निल बट्टे सन्नाटा’ का पहला पोस्टर उनकी खास दोस्त सोनम कपूर ने ऑनलाइन जारी किया. ‘भूतनाथ रिटर्नस’ के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी की यह पहली फिल्म है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह मां और बेटी के बीच के रिश्तों […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म ‘निल बट्टे सन्नाटा’ का पहला पोस्टर उनकी खास दोस्त सोनम कपूर ने ऑनलाइन जारी किया. ‘भूतनाथ रिटर्नस’ के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी की यह पहली फिल्म है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह मां और बेटी के बीच के रिश्तों को बयां करती एक कहानी है.

एक फिल्म समारोह में स्वरा को फिल्म में निभाए उनके किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अदाकारा के पुरस्कार से भी नवाजा गया. ‘निल बट्टे सन्नाटा’ के इस पोस्टर में स्वरा, जो फिल्म में मां की भूमिका में हैं, अपनी बेटी के साथ खुशी से उछलती दिख रही हैं.

सोनम ने ट्विटर पर लिखा, ‘महिला दिवस पर…मुझे अपनी बहन स्वरा की फिल्म का पोस्टर जारी करने का मौका मिला है.’ सोनम और स्वरा एक साथ फिल्म ‘रांझना’ और ‘प्रेम रत्न धन पायो’ में काम कर चुकी हैं.

‘निल बट्टे सन्नाटा’ के निर्माता आनंद और अजय राय हैं. फिल्म बडे पर्दे पर 22 अप्रैल को रिलीज होगी. इसे तमिल भाषा में भी उसी दिन रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola