‘जंगल बुक'' में प्रियंका-इरफान की आवाज, नाना फिर बने ‘शेर खान''

मुंबई : डिज्नी की आने वाली फिल्म ‘द जंगल बुक’ के हिंदी रुपांतरण में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रियंका चोपडा, इरफान खान, नाना पाटेकर, ओम पुरी और शेफाली शाह ने अपनी आवाजें दी हैं. यह फिल्म 1967 में वाल्ट डिज्नी की मूलत: एनिमेटेड रुप में इसी नाम से बनी फिल्म का पुन:रुपांतरण है. इसके अंग्रेजी […]
मुंबई : डिज्नी की आने वाली फिल्म ‘द जंगल बुक’ के हिंदी रुपांतरण में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रियंका चोपडा, इरफान खान, नाना पाटेकर, ओम पुरी और शेफाली शाह ने अपनी आवाजें दी हैं. यह फिल्म 1967 में वाल्ट डिज्नी की मूलत: एनिमेटेड रुप में इसी नाम से बनी फिल्म का पुन:रुपांतरण है.
इसके अंग्रेजी संस्करण में बिल मुरे, बेन किंग्सले, इदरिस एल्बा, ल्युपिटा न्योंगओ, स्कारलेट जॉनसन, क्रिस्टोफर वाल्कन एवं जियानकार्लो स्पोसितो की आवाज है. इसके हिंदी संस्करण में प्रियंका ने अजगर ‘का’, इरफान ने भालू ‘बल्लू’ और शेफाली ने भेडिया ‘रक्षा’ को अपनी आवाज दी है.
ओम पुरी ने फिल्म में काले तेंदुए ‘बघीरा’ और पाटेकर ने ‘शेर खान’ को अपनी आवाज दी है. नाना पाटेकर ने 90 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली एनिमेटेड श्रृंखला में भी ‘शेर खान’ को अपनी आवाज दी थी. भारत में यह फिल्म आठ अप्रैल को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




