शाहरुख के जबरदस्त ''फैन'' का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

मुंबई :शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘फैन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसने ‘किंग खान’ के फैंस के बीच में खलबली मचा दी है. फिल्म का ट्रेलर शानदार जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख, गौरव नामक प्रशंसक की भूमिका निभा रहे हैं. गौरव आर्यन खन्ना के बहुत बड़े फैन हैं […]
मुंबई :शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘फैन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसने ‘किंग खान’ के फैंस के बीच में खलबली मचा दी है. फिल्म का ट्रेलर शानदार जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख, गौरव नामक प्रशंसक की भूमिका निभा रहे हैं. गौरव आर्यन खन्ना के बहुत बड़े फैन हैं जो उनके लिए कुछ भी करता दिख रहा है. आर्यन बनें शाहरुख खान फिल्म में सुपरस्टार की भूमिका में नजर आयेंगे. गौरव की शक्ल आर्यन खन्ना से काफी मिलती-जुलती है.
आपको यह भी बता दें कि इस फिल्म के गाने जबरा फैन ने रिलीज़ के साथ ही यूट्य़ूब पर झंडे गाड़ दिए हैं. शाहरुख इस गाने के सात अलग अलग वर्जन ट्विटर पर भी शेयर कर चुके हैं. फिल्म ‘फैन’ 15 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिल्म में याना डी’क्रूज, श्रेया पीलगोंकर, अली फजल जैसे सितारे भी नजर आयेंगे.
इधर, कुछ दिन पहले असहिष्णुता के विषय पर दिये गये अपने बयान से विवाद खडा कर चुके अभिनेता शाहरुख खान ने इस बार फ्रीडम ऑफ स्पीच पर टिप्पणी की है. इन दिनों पूरे देश में इस विषय पर चर्चा जारी है. सोमवार को कहा बॉलीवुड किंग यानी शाहरुख खान ने कहा कि बोलने की आजादी का मतलब चुप रहने का अधिकार भी होता है. वह अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे. असहिष्णुता के मुद्दे पर अपने बयान के बाद के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने यह बयान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




