‘सुलतान'' के लिए फराह खान के स्टेप्स पर थिरकेंगे सलमान-अनुष्का

मुंबई : कोरियोग्राफर फराह खान को सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुलतान’ में एक गाना करने के लिए रजामंद किया गया है. सूत्रों की मानें तो फराह सुलतान के लिए एक डांस गीत कर रही हैं. जो वैभवी मार्चेंट (कोरियोग्राफर) के पिता का निधन हो गया है. फराह यह गीत करने के लिए […]
मुंबई : कोरियोग्राफर फराह खान को सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुलतान’ में एक गाना करने के लिए रजामंद किया गया है. सूत्रों की मानें तो फराह सुलतान के लिए एक डांस गीत कर रही हैं. जो वैभवी मार्चेंट (कोरियोग्राफर) के पिता का निधन हो गया है. फराह यह गीत करने के लिए राजी हो गई हैं.
गीत अगले हफ्ते मुंबई में शूट किया जाएगा. अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म इस साल ईद पर रिलीज की जानी है. फिल्म में, सलमान, सुलतान अली खान की भूमिका में है जो हरियाणा का पहलवान है.
‘ओम शांति ओम’ की निर्देशिका अपनी अगली फिल्म पर काम करने में व्यस्त हैं. वह अपनी फिल्म की निर्देशिका हैं. फराह ने कहा, ‘मैं अब भी अपनी पटकथा पर काम कर रही हूं. हमने फिल्म के लिए किसी से भी संपर्क नहीं किया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




