ePaper

बोले करण,'' बिपाशा सबकुछ खूबसूरत बना देती है...'', देखें तसवीर

Updated at : 27 Feb 2016 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
बोले करण,'' बिपाशा सबकुछ खूबसूरत बना देती है...'', देखें तसवीर

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु के करीब होने की खबरें इनदिनों सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में करण ने तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें दोनों एकदूसरे के साथ बेहद खुश और कंफरटेबल नजर आ रहे हैं. दोनों पिछले साल हॉरर-थ्रिलर फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आये थे. करण […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और अभिनेत्री बिपाशा बसु के करीब होने की खबरें इनदिनों सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में करण ने तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें दोनों एकदूसरे के साथ बेहद खुश और कंफरटेबल नजर आ रहे हैं. दोनों पिछले साल हॉरर-थ्रिलर फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आये थे. करण ने इसी फिल्‍म से बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया था.

तसवीर के साथ करण ने कैप्‍शन में लिखा है,’ आप सबकुछ खूबसूरत बना देती हैं.’ इस तसवीर को देखकर अटकलों का बाजार एकबार फिर गर्म हो गया है. दोनों ने मीडियो के सामने एकदूसरे को सिर्फ एक अच्‍छा दोस्‍त बताया है. हाल ही में बिपाशा और करण गोवा में थे. दोनों ने यहां करण का बर्थडे मनाया था.

https://www.instagram.com/p/BCLwgm1koFV/

हाल ही में करण और उनकी दूसरी पत्‍नी और टेलीविजन अदाकारा जेनिफर विगेंट का तलाक हो गया है. करण हाल ही में फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 3’ में नजर आये थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. बिपाशा इस फिल्‍म की सक्‍सेस पार्टी में भी करण के साथ दिखाई दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola