ePaper

NEERJA: सोनम पर तनी बंदूक, पहला पोस्‍टर रिलीज

Updated at : 22 Jan 2016 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
NEERJA: सोनम पर तनी बंदूक, पहला पोस्‍टर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ का पहला पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में सोनम पर बंदूक तनी हुई है लेकिन नीरजा बोल्‍ड नजर आ रही है. राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म एक सच्‍ची घटना पर आधारित फिल्‍म है. फिल्‍म में सोनम को एक नया लुक देखने को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म ‘नीरजा’ का पहला पोस्‍टर रिलीज हो गया है. इस पोस्‍टर में सोनम पर बंदूक तनी हुई है लेकिन नीरजा बोल्‍ड नजर आ रही है. राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्‍म एक सच्‍ची घटना पर आधारित फिल्‍म है. फिल्‍म में सोनम को एक नया लुक देखने को मिलेगा. फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है.

वर्ष 1986 में पैन एम उडान 73 पर आतंकवादी हमले के दौरान आतंकवादियों से यात्रियों को बचाते हुए वीरगति को प्राप्त हुई भारतीय विमान की परिचारिका नीरजा भनोट के जीवन पर बनने वाली इस फिल्‍म को लेकर सोनम खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने पोस्‍टर को अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर करते हुए लिखा,’ यह रहा नीरजा का पहला पोस्‍टर. बहुत गर्व हो रहा है. फिल्‍म 19 फरवरी को आयेगी.’

देखें फिल्‍म का ट्रेलर:

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola