ePaper

VIDEO : एक दूसरे के हुए राहुल-असिन, अक्षय भी थे मौजूद

Updated at : 20 Jan 2016 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : एक दूसरे के हुए राहुल-असिन, अक्षय भी थे मौजूद

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अदाकारा असिन थोट्टूमकल ने माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा के साथ पहले ईसाई रीति रिवाज और फिर हिन्दू रीति रिवाजों से शादी की. दोनों ने एक रिसोर्ट होटल में शादी की. कैथलिक स्टाइल में हुई शादी बीते सुबह करीब 11 बजे हुई. इस दौरान ‘गजनी’ फिल्म की 30 वर्षीय अदाकारा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अदाकारा असिन थोट्टूमकल ने माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा के साथ पहले ईसाई रीति रिवाज और फिर हिन्दू रीति रिवाजों से शादी की. दोनों ने एक रिसोर्ट होटल में शादी की. कैथलिक स्टाइल में हुई शादी बीते सुबह करीब 11 बजे हुई. इस दौरान ‘गजनी’ फिल्म की 30 वर्षीय अदाकारा एक सफेद गाउन पहने हुए थीं जबकि राहुल ने एक काला सूट पहना था.

इस मौके पर असिन और राहुल के करीबी दोस्त सुपरस्टार अक्षय कुमार भी मौजूद थे. राहुल के एक करीबी रिश्तेदार ने बताया, ‘यह एक सुंदर शादी थी. हर कोई शानदार नजर आ रहा था. अक्षय मौजूद थे. यह असिन का विचार था कि शादी कैथोलिक रस्मों रिवाज से हो. हम सब बहुत खुश हैं.’

दिल्ली के म्यूजिक ग्रुप इलोहीम वर्शीप बैंड ने शादी में संगीत बजाया. बैंड के एक सदस्य ने बताया, ‘शादी में सब कुछ अच्छा रहा. हमने दो तीन धुनें बजाईं’ ईसाई रीति से हुई शादी के रस्मों रिवाज दिन में लगभग 11 बजे शुरु हुए और करीब 30 मिनट तक चले. शाम में हुई हिन्दू रीति रिवाजों वाले शादी में उत्तर भारतीय विवाह समारोहों जैसे जय माला और फेरे की रस्में हुईं. अक्षय इस दौरान भी मौजूद थे. राहुल अपनी बारात में एक खुली कार में बैठकर आए.

https://www.instagram.com/p/BApbpMijCRn/

दोनों ही समारोह निजी रखे गए थे और होटल के प्रवेश द्वार पर कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. आज राहुल के फॉर्महाउस पर मिलन समारोह होने की संभावना है. नवविवाहित दंपति बाद में मुंबई में एक प्रीतिभोज भी देगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola