ePaper

टीवी अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले में राखी सांवत के भाई गिरफ्तार

Updated at : 09 Jan 2016 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
टीवी अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले में राखी सांवत के भाई गिरफ्तार

अभिनेत्री राखी सांवत के भाई राकेश सावंत को एक टीवी अभिनेत्री रितु खन्‍ना के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रितु चर्चित टीवी सीरीयल ‘झांसी की रानी’, ‘मैं लक्ष्मी तेरे आँगन की’ ‘शकुतंला’ में नजर आ चुकी हैं. वहीं वे क्राइम पेट्रोल के एक सीजन में नजर आ चुकी हैं. पुलिस […]

विज्ञापन

अभिनेत्री राखी सांवत के भाई राकेश सावंत को एक टीवी अभिनेत्री रितु खन्‍ना के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रितु चर्चित टीवी सीरीयल ‘झांसी की रानी’, ‘मैं लक्ष्मी तेरे आँगन की’ ‘शकुतंला’ में नजर आ चुकी हैं. वहीं वे क्राइम पेट्रोल के एक सीजन में नजर आ चुकी हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.

खबरों की मानें तो बीती रात रितु अपने बॉयफ्रेंड रोहित कपूर के साथ कॉफीशॉप में गई थी. वहीं राकेश सांवत पहले से ही वहां अपने दोस्‍तों के साथ मौजूद थे. रितु को देख राकेश ने उनपर फब्तियां कसनी शुरु कर दी और कुछ भद्दे कमेंट्स भी किये. हद तो तब हो गई जब राकेश अपने फोन से रितु की तस्‍वीरें खींचने लगा.
वहीं रितु के बॉयफ्रेंड की मानें तो कॉफीशॉप में पहले से ही एक कपल बैठा हुआ था. राकेश सांवत और उनके दोस्‍तों ने उस कपल के साथ भी बदसलूकी की. कपल ने शॉप के मैनेजर से उनकी शिकायत भी की थी. इसके बाद रितु और रोहित वहां पहुंचे तो राकेश उनपर कमेंट करने लगा. लेकिन जैसे ही उन्‍होंने रितु की तस्वीरे लेनी चाही रोहित को गुस्‍सा आ गया, उन्‍होंने तुरंत कंट्रोल रुम फोन कर पुलिस को बुला लिया.
पुलिस ने राकेश को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की मानें तो राकेश नशे की हालत में था. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान ले लिया है. वहीं राकेश ने सफाई देते हुए कहा कि वो निर्दोष है और न तो वे उनदोनों को जानते हैं और न ही पहले कभी देखा है. इस मामले में राखी का नाम न बदनाम किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola