ePaper

...तो ऐसी हुई थी भल्‍लालदेव और सांड की लड़ाई, देखें वीडियो

Updated at : 07 Jan 2016 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
...तो ऐसी हुई थी भल्‍लालदेव और सांड की लड़ाई, देखें वीडियो

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्‍म ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ के कई सीन्‍स ऐसे हैं जिनको देखकर दर्शकों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली थी. वहीं समय-समय पर फिल्‍ममेकर्स ने उन सीन को कैसे फिल्‍माया इसका खुलासा भी किया. हाल ही में फिल्‍ममेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्‍होंने यह बताने की कोशिश की है कि […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्‍म ‘बाहुबली-द बिगनिंग’ के कई सीन्‍स ऐसे हैं जिनको देखकर दर्शकों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली थी. वहीं समय-समय पर फिल्‍ममेकर्स ने उन सीन को कैसे फिल्‍माया इसका खुलासा भी किया. हाल ही में फिल्‍ममेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्‍होंने यह बताने की कोशिश की है कि भल्‍लालदेव और सांड के बीच हुई खतरनाक लडाई को कैसे फिल्‍माया गया है.

फिल्‍म के इस सीन ने दर्शकों को खासा हैरान किया था. जानलेवा सांड और भल्‍लालदेव की लड़ाई में दिखाया गया है कि कैसे खतरनाक सांड को भल्‍लालदेव चारों खाने चित्‍त कर देते हैं. ‘बाहुबली’ के ऑफिशियल फेसबुक अकांउट पर वीडियो जारी किया गया है कि जिसे देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे.

/BaahubaliMovie/videos/vb.367504573341750/964014687024066/?type=3

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. फिल्‍म में प्रभास, अनुष्‍का शेट्टी और राणा दग्‍गूबाती ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इस साल के अंत तक फिल्‍म की सीक्‍वल भी रिलीज हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola