VIDEO : बर्थडे पर अपने प्यार का इजहार कर सकतीं हैं बिपाशा बसु ?

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो अपने जन्मदिन यानि 7 दिसंबर को अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं. अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इनदिनों बिपाशा को डेट कर रहे हैं. दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों एकदूसरे को […]
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वो अपने जन्मदिन यानि 7 दिसंबर को अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं. अभिनेता करण सिंह ग्रोवर इनदिनों बिपाशा को डेट कर रहे हैं. दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन दोनों एकदूसरे को बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं. दोनों ने वर्ष 2015 में फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था.
करण छोटे पर्दे का जाना-पहचाना नाम है. उन्होंने फिल्म ‘अलोन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में बिपाशा-करण की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इसके बाद दोनों कई बार एकसाथ नजर आये. वहीं बिपाशा ने करण को लेकर पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि करण उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और कोई कुछ भी बोले मैं हमेशा उनके साथ हूं.
हाल में बिपाशा और करण नया साल मनाते नजर आये थे. बिपाशा ने खुद ट्विटर पर तस्वीरें शेयर की थी जिसमें दोनों बीच में मस्ती करते दिखाई दिये थे. अब खबरें आ रही है कि बिपाशा करण संग अपने रिलेशनशिप की घोषणा अपने जन्मदिन के मौके पर कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




