उम्मीद है एक दिन ''मैडमजी'' जरुर बनाऊंगी : प्रियंका चोपड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2016 3:44 PM
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘मैडमजी’ को लेकर खासा उत्साहित थी लेकिन इसका काम अभी तक शुरु नहीं हो पाया है. इस फिल्म के साथ प्रियंका बतौर निर्माता अपना करियर शुरू करने वाली थी जो फिलहाल संभव नहीं हो पाया. एक कार्यक्रम में […]
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘मैडमजी’ को लेकर खासा उत्साहित थी लेकिन इसका काम अभी तक शुरु नहीं हो पाया है. इस फिल्म के साथ प्रियंका बतौर निर्माता अपना करियर शुरू करने वाली थी जो फिलहाल संभव नहीं हो पाया.
एक कार्यक्रम में जब उनसे ‘मैडमजी’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,’ फिलहाल फिल्म का काम रुका हुआ है. यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है. मुझे इस फिल्म की शूटिंग के लिए 70 दिन देने थे लेकिन अमेरिकन टीवी शो ‘क्वांटिकों’ के कारण यह संभव नहीं हो पाया. उम्मीद है कि मैं इसे एक दिन जरुर बना लू्ंगी लेकिन अभी मैं इस काम को नहीं कर पा रही हूं.’
इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर करनेवाले थे. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका ने काशीबाई का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने भी मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म बॉक्स ऑॅफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










