...तो लूलिया ने गाया सलमान के लिए ये गाना!

Updated at : 29 Dec 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
...तो लूलिया ने गाया सलमान के लिए ये गाना!

पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम रोमानी मॉडल लूलिया वंतूर संग जोड़ा जा रहा है. दोनों की शादी की अटकलें भी लगाई जा रही है. वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें लूलिया वंतूर रोमानियन भाषा सलमान की फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ का गाना ‘तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेमकहानी…’ गुनगुनाती […]

विज्ञापन

पिछले काफी समय से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का नाम रोमानी मॉडल लूलिया वंतूर संग जोड़ा जा रहा है. दोनों की शादी की अटकलें भी लगाई जा रही है. वहीं हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें लूलिया वंतूर रोमानियन भाषा सलमान की फिल्‍म ‘बॉडीगार्ड’ का गाना ‘तेरी मेरी मेरी तेरी प्रेमकहानी…’ गुनगुनाती नजर आ रही है.

सलमान ने 27 दिसंबर को अपना 50वां जन्‍मदिन मनाया. पिछले दिनों लूलिया ने सलमान की फैमिली के साथ खाना भी खाया था. लूलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैमिली के साथ वीडियो कॉलिंग करते हुए यह वीडियो शेयर किया है. लूलिया पिछले कुछ समय से सलमान खान के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं.

सलमान इनदिनों ‘बिग बॉस 9’ को होस्‍ट कर रहे हैं. पिछले दिनों लूलिया की उंगली में अगूंठी देखकर इस बात के कयास लगाये जा रहे थे कि सलमान और लूलिया ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. बाद में सलमान की बहन अर्पिता खान ने इस का खंडन करते हुए कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हैं. सलमान ने कोई सगाई नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola