ePaper

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: वृषभ राशि वाले आज रहे सतर्क, वाणी पर संयम रखें

Updated at : 01 Jan 2026 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj ka Vrishabh Rashifal 1 january 2026

वृषभ आज का राशिफल 01 जनवरी 2026

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक वृषभ राशिफल

विज्ञापन

Vrishabh Aaj Ka Rashifal 01 January 2026: आज 01 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथी रात 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि मे विराजमान है और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज साल का पहला दिन गुरुवार …

Vrishabh Aaj Ka Rashifal वृषभ आज का राशिफल

वृषभ राशि : नए साल का पहला दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं, स्थिरता और मानसिक शांति लेकर आएगा. चंद्रमा आपकी ही राशि में उच्च होकर गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को चरम पर रखेंगे और आपके व्यक्तित्व में एक विशेष आकर्षण पैदा करेंगे.

करियर / बिजनेस: व्यापार में नए साल की शुरुआत किसी बड़े मुनाफे या सकारात्मक डील के साथ हो सकती है. बैंकिंग, ज्वेलरी, या कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ और मान-सम्मान मिलेगा. निवेश के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, लंबे समय के लिए लगाए गए पैसे भविष्य में बड़ा लाभ देंगे.

रिलेशनशिप: जीवनसाथी के साथ संबंध अत्यंत मधुर रहेंगे और आप साथ में उत्तम समय बिताएंगे. परिवार में उत्सव और प्रसन्नता का माहौल रहेगा. अविवाहित जातकों के लिए विवाह की चर्चा घर में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ सकती है. माता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा.

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. चंद्रमा की शुभ स्थिति के कारण आप मानसिक रूप से काफी शांत और तरोताजा महसूस करेंगे. हालांकि, नए साल के जश्न में खान-पान की अति न करें, संतुलित आहार आपके लिए बेहतर रहेगा.

सावधानी: आज के दिन अत्यधिक आलस्य से बचें, वरना हाथ आया कोई अच्छा अवसर निकल सकता है. महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें. भावुकता में आकर कोई ऐसा आर्थिक निर्णय न लें जिसका बोझ भविष्य में उठाना पड़े.

उपाय: नए साल की शुभता के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और मिश्री अर्पित करें. सफेद वस्त्र धारण करना या सफेद रुमाल पास रखना भाग्यशाली रहेगा. “ॐ सों सोमाय नमः” मंत्र का जाप करें.

शुभ रंग: चमकदार सफेद और क्रीम
शुभ अंक: 2 और 7

चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581

Also Read: Pradosh Vrat 2026: न्यू ईयर पर दुर्लभ संयोग, जानें प्रदोष व्रत नियम, पूजा विधि, शुभ समय और शनि-राहु केतु दोष के उपाय

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola