मेरे बयान का ‘‘गलत'''' अर्थ निकाला गया : शाहरुख

कोलकाता : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि ‘‘असहिष्णुता’ के मुद्दे पर दिये गये उनके बयान का ‘‘गलत’ अर्थ निकाला गया और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था जिसके लिए उनको माफी मांगना पडा. उनके बयान से पैदा हुए विवाद से जुडे सवालों पर खान ने कहा ‘‘मैं जो चाहता हूं वो मैं कहता […]
कोलकाता : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने कहा कि ‘‘असहिष्णुता’ के मुद्दे पर दिये गये उनके बयान का ‘‘गलत’ अर्थ निकाला गया और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था जिसके लिए उनको माफी मांगना पडा. उनके बयान से पैदा हुए विवाद से जुडे सवालों पर खान ने कहा ‘‘मैं जो चाहता हूं वो मैं कहता हूं लेकिन कुछ मौकों पर मैं जो कहता हूं उसका गलत अर्थ निकाला जाता है, शायद उसे गलत तरीके से पेश किया जाता है, शायद उसकी गलत व्याख्या की जाती है.’
‘दिलवाले’ स्टार ने कहा ‘‘मैंने कुछ ऐसा नहीं कहा जिसके लिए मुझे माफी मांगना पडे. मैं ऐसी अवस्था या उम्र में नहीं हूं जहां मुझे स्पष्टीकरण देना पडे. इस देश के लोग मुझे जानते हैं. शायद वे उस चीज को नहीं समझ सके जो मैंने कहा.’ उन्होंने कहा ‘‘पिछले 25 वर्षों में देश के सभी हिस्सों के लोगों ने मुझे खूब प्यार दिया है, आज मैं कुछ भी हूं वो उसी कारण से हूं.’
खान ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा ‘‘इसलिए जब मैं व्हाटसएप्प और सोशल मीडिया पर इस तरह का संदेश प्राप्त करता हूं कि थियेटरों में मेरी फिल्म को रोक दिया गया है तो मुझे बहुत दुख होता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




