रणवीर की बेहतरीन फिल्म है बाजीराव-मस्तानी : अनिल कपूर

Updated:
विज्ञापन
रणवीर की बेहतरीन फिल्म है बाजीराव-मस्तानी : अनिल कपूर

मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाने वाले उनके भांजे रणवीर सिंह द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ अभिनय है. 58 वर्षीय अभिनेता और निर्माता ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म में मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाने वाले उनके भांजे रणवीर सिंह द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ अभिनय है. 58 वर्षीय अभिनेता और निर्माता ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की भी जमकर तारीफ की.

स्टारडस्ट अवार्ड में संवाददाताओं के साथ बातचीत में अनिल ने बताया, ‘‘मैंने यह फिल्म देखी है और मुझे फिल्म अच्छी लगी. यह रणवीर का अब तक का बेहतरीन काम है. प्रियंका जादुई है और दीपिका हमेशा की तरह खुबसूरत है. सभी तीनों अद्‌भुत हैं.’ अनिल को ‘बाजीराव मस्तानी’ के फिल्म निर्माता भंसाली के काम ने भी प्रभावित किया. भंसाली ने 1994 में अनिल की आयी हिट फिल्म ‘1994 : ए लव स्टोरी’ का सह-पटकथा लेखन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola