ePaper

VIDEO : फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में किंग खान टॉप पर, सलमान को पछाड़ा

Updated at : 11 Dec 2015 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : फोर्ब्‍स की लिस्‍ट में किंग खान टॉप पर, सलमान को पछाड़ा

नयी दिल्ली : देश में कमाई के लिहाज से मशहूर हस्तियों में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान फिर से पहले स्थान पर आ गये हैं. उनकी इस साल 257.5 करोड रुपये की कमाई होने का अनुमान है और उन्होंने इस मामले में सलमान खान को पीछे छोड दिया है. फोर्ब्स की ताजा सूची में यह कहा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कमाई के लिहाज से मशहूर हस्तियों में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान फिर से पहले स्थान पर आ गये हैं. उनकी इस साल 257.5 करोड रुपये की कमाई होने का अनुमान है और उन्होंने इस मामले में सलमान खान को पीछे छोड दिया है. फोर्ब्स की ताजा सूची में यह कहा गया है.

फोर्ब्स ने अपनी सालाना ‘इंडिया सेलेब्रिटी लिस्ट, 2015′ में कहा है कि अभिनेता शाहरुख अपने मित्र सलमान खान से पिछले साल पीछे हो गये थे और तीसरे स्थान पर आ गये थे. यह सूची ऐसे समय आयी है जब सलमान को बंबई उच्च न्यायालय ने कल करीब 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में बरी कर दिया.

ताजा सूची के अनुसार सलमान की कमाई 202.75 करोड रुपये है जो शाहरुख खान की आय से 50 करोड रपये कम है. अमिताभ बच्चन तीसरे स्थान पर हैं जबकि पिछले साल वह दूसरे पायदान पर थे. फोर्ब्स के अनुसार शीर्ष 100 मशहूर हस्तियों की कुल संपत्ति 2,819 करोड रुपये है जबकि सिनेमा और क्रिकेट का 10 शीर्ष स्थान पर दबदबा है.

सूची में महेंद्र सिंह धोनी चौथे स्थान पर हैं. उसके बाद क्रमश: आमिर खान, अक्षय कुमार, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, दीपिका पादुकोण तथा रितिक रोशन का स्थान हैं. पत्रिका के अनुसार कमाई के अनुमान के अलावा 100 मशहूर हस्तियों की सूची में लोकप्रियता पर भी गौर किया गया है. ‘इन हस्तियों की कर पूर्व कमाई तथा उनकी लोकप्रियता के अंक को जोडकर यह सूची तैयार की गयी है.’

अगर सिर्फ कमाई को देखा जाए तो 50 साल के शाहरुख खान सूची में पहले स्थान पर जबकि सलमान दूसरे स्थान पर हैं. वहीं अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर हैं जबकि धोनी और बच्चन क्रमश: चौथे तथा पांचवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola