रणदीप हुड्डा ने बेटी को दिया यूनिक नाम, जानिए ‘न्योमिका’ का मतलब

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2026 11:45 AM

विज्ञापन

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, फोटो- इंस्टाग्राम

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है. एक महीने पूरे होने पर कपल ने बेटी की झलक शेयर की. आइए आपको रणदीप की बेटी के नाम का मतलब बताते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रहे हैं. 10 मार्च 2026 को कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था और अब एक महीने पूरा होने पर उन्होंने फैंस के साथ एक प्यारा अपडेट शेयर किया है. रणदीप और लिन ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है. ‘न्योमिका’ का अर्थ होता है- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम. साथ ही कपल ने अपनी बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखाया.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

यह नाम रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने चुना है. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उनकी दुनिया अब इस नन्ही सी जान के इर्द-गिर्द घूमती है. रणदीप और लिन ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की कुछ बेहद प्यारी तसवीरें शेयर की. तस्वीरों में लिन अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार करती नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ कपल ने एक ऑडियो नोट भी शेयर किया, जिसमें वे अपनी बेटी का नाम पुकारते सुनाई देते हैं.

शादी से लेकर पैरेंटहुड तक का सफर

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी 29 नवंबर 2023 को मणिपुर में पारंपरिक मेइती रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. इसके बाद नवंबर 2025 में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. 10 मार्च 2026 को, जो रणदीप का जन्मदिन भी है, उसी दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ.

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणदीप

रणदीप हुड्डा फिल्म ‘ईथा’ में नजर आएंगे, जो भारत की शुरुआती तमाशा और लावणी डांसरों में से एक की जिंदगी पर आधारित है. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी. इसके अलावा रणदीप एक बड़े प्रोजेक्ट ‘ऑपरेशन खुकरी’ में भी नजर आएंगे. यह फिल्म साल 2000 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जब पश्चिम अफ्रीका के सिएरा लियोन में 233 भारतीय सैनिकों को विद्रोही ताकतों ने बंधक बना लिया था. इसके बाद भारतीय सेना ने एक जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था. फिल्म में रणदीप मेजर जनरल राजपाल पुनिया का किरदार निभाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola