Dhurandhar 2: क्या 22वें दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाई?

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: ‘धुरंधर 2’ की कमाई अब धीरे-धीरे कम हो रही है. तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन गिरा, हालांकि कुल कमाई 1000 करोड़ के पार पहुंच चुकी है.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 22: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद अब धीमी रफ्तार पकड़ ली है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन फिल्म अपने तीसरे हफ्ते के अंत तक आते-आते कमाई के मामले में गिरावट का सामना कर रही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को करीब 7.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन लगभग 8.56 करोड़ रुपये रहा. तीसरे हफ्ते का कुल कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपये है. टोटल कमाई मूवी ने भारत में 1048.42 करोड़ रुपये का कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड कितना कमाया?
अगर ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में करीब 410 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1665.23 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर 2’ का वीकली कलेक्शन
- पहला हफ्ता – 674.17 करोड़
- दूसरा हफ्ता – 263.65 करोड़
- तीसरा हफ्ता – 110.60 करोड़
‘धुरंधर 2’ ने ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली 2’ के नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और लगभग 10 करोड़ रुपये की बढ़त हासिल कर ली है. हालांकि, फिल्म अभी भी पुष्पा 2 के 1234 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार करने से करीब 200 करोड़ रुपये दूर है. वहीं, ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भी फिल्म को 1471.10 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना बाकी है.
ओटीटी रिलीज को लेकर बढ़ी चर्चा
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती रफ्तार के बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. खबरों के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ जल्द ही जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स फिल्म को जल्द थिएटर से हटाने के मूड में नहीं हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म को करीब 8 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- अनंत अंबानी की पार्टी में शाहरुख ने सहलाया रणवीर सिंह का गाल, वीडियो हुआ वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










