Dacoit ने पहले दिन 1 बजे तक कितनी की कमाई? जानिए शुरुआती आंकड़े
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2026 3:19 PM
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम
Dacoit Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘डकैत’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. हालांकि वीकेंड में कमाई बढ़ने की उम्मीद है. चलिए आपको कलेक्शन बताते हैं.
Dacoit Box Office Collection Day 1: फिल्म ‘डकैत’ ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया. अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, खासकर सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम देखने को मिली. sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये आंकड़े 1 बजे तक है और अभी नंबर्स और बढ़ेंगे. हालांकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ सकती है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है.
दक्षिण भारत में ज्यादा स्क्रीन, फिर भी धीमी शुरुआत
sacnilk के अनुसार, फिल्म को पूरे भारत में 1555 से ज्यादा शोज के साथ रिलीज किया गया है. खासतौर पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे ज्यादा स्क्रीन मिली हैं, जहां अदिवि शेष की अच्छी फैन फॉलोइंग है. इसके बावजूद शुरुआती भीड़ कम रही, जिससे यह साफ है कि फिल्म को मिक्स रिव्यू का असर झेलना पड़ा है. हिंदी वर्जन ने अभी तक 729 शोज से 0.14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि तेलुगू में फिल्म ने 826 शोज से 1.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. दोनों के फाइनल आंकड़े रात तक आएंगे.

इस वजह से फिल्म को करने के लिए एक्ट्रेस ने भरी हामी
‘डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च में मृणाल ठाकुर ने इस फिल्म को करने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा, “यह लव स्टोरी मेरे लिए बनी है, मैंने पहले भी सिंपल लव स्टोरीज की हैं, जिनमें प्यार, डेटिंग जैसी चीजें होती हैं, लेकिन इस फिल्म में आपको एक अलग ही पहलू देखने को मिलेगा-सरस्वती का ऐसा रूप, जहां सिर्फ प्यार ही नहीं है. इसमें थोड़ा गुस्सा है, बदले की भावना है… ऐसा प्यार जो टूट चुका है, लेकिन उसमें हिम्मत भी है. सिर्फ सरस्वती ही नहीं, बल्कि हरि का किरदार भी इसी तरह की भावनाओं से भरा हुआ है.” मृणाल ने फिल्म के एक्शन एंगल को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “यह एक अलग तरह की लव स्टोरी है. मैं एक ही तरह के रोल करके बोर नहीं होना चाहती थी, क्योंकि दर्शक भी एक जैसा देख-देखकर ऊब जाते हैं. इसमें एक्शन का तड़का इसे और दिलचस्प बनाता है. जब कोई ऐसा किरदार, जिसने पहले कभी एक्शन नहीं किया, एम्बुलेंस चलाए, बंदूक उठाए और लड़ाई करे-तो फिर क्यों नहीं?”
यह भी पढ़ें- साउथ एक्टर नानी ने ‘डकैत’ का किया रिव्यू, कहा- मिस मत करना थिएटर एक्सपीरियंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










