साउथ एक्टर नानी ने ‘डकैत’ का किया रिव्यू, कहा- मिस मत करना थिएटर एक्सपीरियंस
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Apr 2026 12:57 PM
एक्टर नानी और अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम
Dacoit: एक्टर नानी ने फिल्म ‘डकैत’ का रिव्यू किया है. एक्टर ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया और थिएटर में देखने की सलाह दी. फिल्म की कहानी प्यार, धोखा और बदले पर आधारित है.
Dacoit: फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है. इस बीच साउथ के मशहूर एक्टर नानी ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.
नानी ने की जमकर तारीफ
नानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर अपनी राय शेयर की. उन्होंने लिखा, “पूरे दिल से एक सच्ची ब्लॉकबस्टर फिल्म. ‘डकैत’ क्या शानदार फिल्म है! इस थिएटर एक्सपीरियंस को बिल्कुल मिस मत कीजिए. अदिवि शेष कमाल के लगे और यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन काम है. शेष, अब्बूरी रवि और पूरी राइटिंग टीम को सलाम. मृणाल ठाकुर आपने इस किरदार को कितनी खूबसूरती से निभाया है, आपके करियर में एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई. सुप्रिया, आपने साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक बनाई है. शानदार निर्देशन, बेहतरीन म्यूजिक और कमाल के विजुअल्स-पूरी टीम को बधाई.”
अदिवि शेष ने दिया जवाब
नानी की इस तारीफ पर अदिवि शेष ने प्रतिक्रिया देते हुए आभार जताया. उन्होंने लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद बड़े भाई. डकैत की पूरी टीम आपका रिव्यू पढ़कर बेहद खुश है, लेकिन मेरे लिए यह और भी खास है. आपका यह प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है, सच में दिल भर आया है.”
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
‘डकैत’ एक इमोशनल और थ्रिल से भरी कहानी है, जिसमें एक गुस्सैल कैदी अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने की ठानता है. कहानी में प्यार, धोखा और बदले की भावनाएं दिखाई गई हैं. जैसे-जैसे वह अपनी योजना को अंजाम देने की कोशिश करता है, कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेती है. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 22वें दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाई?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










