ePaper

एक दिन में 16 घंटे काम करती हैं प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 09 Dec 2015 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
एक दिन में 16 घंटे काम करती हैं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई : बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि पहचान और धन के लिए वह एक दिन में 16 घंटे काम करती हैं और जीवन का आनंद उठाने के लिए उसके पास समय नही है. अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ करने के बाद प्रियंका केवल भारत में ही नही बल्कि विश्व स्तर पर अपनी […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बताती हैं कि पहचान और धन के लिए वह एक दिन में 16 घंटे काम करती हैं और जीवन का आनंद उठाने के लिए उसके पास समय नही है. अमेरिकी टेलीविजन शो ‘क्वांटिको’ करने के बाद प्रियंका केवल भारत में ही नही बल्कि विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है.

प्रियंका ने बताया, ‘सफलता लक्ष्य नही है….सफलता यात्रा है. अगर आप लगातार सफल हैं तो आप सफल हैं.’ धन के महत्व के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने बताया ‘कडी मेहनत के बाद मैं धन कमाती हूं. मैं रात में नही सोती हूं. मैं एक दिन में 16 घंटे काम करती हूं. मेरे पास जन्मदिन और दिवाली मनाने का समय नही होता.’

वहीं प्रियंका जल्‍द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भी नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में उन्‍होंने बाजीराव की पहली पत्‍नी काशीबाई को किरदार निभाया है. फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola