फिल्म प्रचार करने से सफल नहीं होती : नसीरुद्दीन शाह

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि कोई भी फिल्म लायक होने की वजह से सफल होती है ना कि प्रचार करने से वह सफल होती है. ‘चार्ली के चक्कर में’ में नसीरुद्दीन अभिनय कर रहे हैं. इसका निर्माण करन अरोडा ने किया है और इसका निर्देशन मनीष श्रीवास्तव ने किया है. […]
मुंबई : वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि कोई भी फिल्म लायक होने की वजह से सफल होती है ना कि प्रचार करने से वह सफल होती है. ‘चार्ली के चक्कर में’ में नसीरुद्दीन अभिनय कर रहे हैं. इसका निर्माण करन अरोडा ने किया है और इसका निर्देशन मनीष श्रीवास्तव ने किया है.
उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि कोई भी फिल्म प्रचार से सफल हो सकती है. बल्कि एक सफल फिल्म प्रचार से और अधिक सफल हो सकती है. यदि कोई फिल्म अच्छा करती है तो वह इसलिए क्योंकि वह सफल होने लायक है.’ उन्होंने कहा, ‘‘ तो मुझे लगता है कि ‘चार्ली के चक्कर में’ भी यह बात लागू होगी.’ उन्होंने यह बात फिल्म के कम किए गए प्रचार के संबंध में एक बयान में कही.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




