बॉलीवुड के युवा कलाकारों ने किया ''मामी'' का समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2015 2:57 PM
मुंबई : मुख्यधारा के कलाकारों कंगना रनौत, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत करते हुए इस आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया. यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपना काम दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाता है. आदित्य रॉय कपूर, हुमा कुरैशी, ‘प्यार का पंचनामा’ […]
मुंबई : मुख्यधारा के कलाकारों कंगना रनौत, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत करते हुए इस आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया. यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपना काम दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाता है.
आदित्य रॉय कपूर, हुमा कुरैशी, ‘प्यार का पंचनामा’ के अभिनेता कार्तिक आर्यन और ‘ये जवानी है दीवानी’ के निर्देशक अयान मुखर्जी भी कल शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित इस समारोह में शिरकत करने पहुंचे, जिसके चलते इसका व्यावसायिक महत्व बढ गया. पिछले साल यह समारोह आर्थिक कमी से जूझ रहा था. इसके बाद इसे भीड जुटाने के तरीकों और सोशल मीडिया के अभियानों के जरिए नए सिरे से खडा किया गया. इसके परिणामस्वरुप आयोजन में बॉलीवुड के कई सितारों की उपस्थिति देखी गई.
इस आयोजन की भव्यता की तारीफ करते हुए ‘2 स्टेट्स’ की अभिनेत्री आलिया ने कहा, ‘यह समारोह निश्चित तौर पर बडा और बेहतर हुआ है. मैं यहां कई फिल्में देखने का इंतजार कर रही हूं.’ ‘शाहिद’ के अभिनेता राजकुमार ने कहा कि वह इस आयोजन का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि समारोह की शुरुआत उनकी फिल्म ‘अलीगढ’ के साथ होगी.
उन्होंने कहा, ‘मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं. मामी एक बडा मंच है और यह समारोह हर साल बेहतर होता जा रहा है..’ सिद्धार्थ ने यहां दिखाई जाने वाली फिल्मों की तारीफ की. हो सकता है कि वे सारी फिल्में न देख पाएं.
उन्होंने कहा, ‘चूंकि मैं शूटिंग में व्यस्त हूं इसलिए मैं सारी फिल्में नहीं देख पाउंगा. लेकिन किरण राव ने मुझे इन फिल्मों के बारे में बताया है और ये प्रभावित करने वाली हैं.’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘हरामखोर’ से लेकर इस साल कान समारोह में भारत की प्रविष्टि ‘चौथी कूट’, सूडान फिल्म समारोह में पुरस्कार जीतने वाली ‘उमरिका’ से लेकर गुरुदत्त की ‘प्यासा’, सत्यजीत रे की ‘अपूर संसार’, ‘पाथेर पांचाली’ और एमएस सथ्यू की ‘गरम हवा’ जैसी क्लासिक फिल्में इस समारोह में सिने प्रेमियों के लिए एक बडी विविधता का समावेश कर रही हैं.
इस समारोह में एक नई चीज ‘मूवी मेला’ है. ‘बॉलीवुड नेक्सट 5 ईयर्स’ सेगमेंट में आलिया, परिणीति चोपडा, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, आयुषमान खुराना और आदित्य रॉय कपूर महबूब स्टूडियो में 31 अक्तूबर को चर्चाओं में भाग लेंगे. वरुण धवन और दीपिका पादुकोण भी अन्य सत्रों के लिए मौजूद रहेंगे.
इससे पहले मामी समारोह की प्रचार फिल्म के लिए अभिनेत्रियां कंगना रणौत और निमरत कौर मेगास्टार अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार आमिर खान के साथ आई थीं. इस प्रचार फिल्म का निर्देशन ‘लुटेरा’ के चर्चित निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










