इरफान की अदाकारी के कायल हैं शूजित सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2015 12:36 PM
मुंबई : फिल्म निर्माता शूजित सरकार नोएडा में वर्ष 2008 में दोहरे हत्याकांड से प्रेरित फिल्म ‘तलवार’ में इरफान खान की अदाकारी के कायल हो गए हैं. इरफान ने फिल्म में सीबीआई अधिकारी अरुण कुमार का किरदार निभाया था. उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए एक महीने का समय लगा था. ‘पीकू’ […]
मुंबई : फिल्म निर्माता शूजित सरकार नोएडा में वर्ष 2008 में दोहरे हत्याकांड से प्रेरित फिल्म ‘तलवार’ में इरफान खान की अदाकारी के कायल हो गए हैं. इरफान ने फिल्म में सीबीआई अधिकारी अरुण कुमार का किरदार निभाया था. उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए एक महीने का समय लगा था.
‘पीकू’ में इरफान के साथ काम कर चुके शूजित ने ट्विटर पर लिखा, ‘ तलवार ….. इरफान आप बेहतरीन हैं…इसमें कोई संदेह नहीं है कि…. जितने भी बेहतरीन कलाकार आज मौजूद हैं आप उनमें से एक हैं. आप मेरे सुपर स्टार हैं.’
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तलवार’ दो अक्तूबर को रिलीज हुई थी. यह फिल्म 2008 में नोएडा में हुए 14 वर्षीया आरुषि तलवार और उसके घर पर काम करने वाले सहायक 45 वर्षीय हेमराज के दोहरे हत्याकांड से प्रेरित है. ‘तलवार’ में नीरज काबी और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










