मुझे किसी को अपनी देशभक्ति का सबूत देने की जरुरत नहीं : नसीरुद्दीन शाह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2015 11:30 AM

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन के दौरान ट्विटर पर लोगों द्वारा निशाना बनाए गए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उन्हें किसी के सामने अपनी देशभक्ति को साबित करने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जिस तरह से रिर्पोटिंग हुई उससे वह बहुत […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन के दौरान ट्विटर पर लोगों द्वारा निशाना बनाए गए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि उन्हें किसी के सामने अपनी देशभक्ति को साबित करने की जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जिस तरह से रिर्पोटिंग हुई उससे वह बहुत व्यथित हैं.

इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद कई बुद्धिजीवियों ने बहुत सी महत्वपूर्ण बातों को सामने रखा था जिसे अनदेखा कर दिया गया और उन्होंने जो कहा उसे सबके सामने गलत तरीके से पेश किया गया. शाह ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘मेरा नाम नसीरुद्दीन शाह है और मेरा मानना है कि इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. यदि इसके अलावा कुछ और होता तो उस बात पर इतनी खबर नहीं बनती जो मैंने कही थी.’

उन्होंने कहा, ‘घृणा फैलाने वालों के पास दुर्भाग्य से वह स्थान है और वह इस स्थिति में हैं कि उनकी आवाज सुनी जा सकती है. वे खबर को अलग रुप देने की स्थिति में हैं. मुझे अपनी देशभक्ति को किसी के सामने साबित करने की जरुरत नहीं है.’ उन्होंने कहा कि यह उनकी समझ से बाहर है कि पाकिस्तान की बडाई में कही गई कोई भी बात राष्ट्र-विरोधी कैसे हो सकती है.

उन्होंने कहा कि यदि वह यह कहें कि इमरान खान एक बेहतरीन खिलाडी हैं तो इसका यह मतलब नहीं हो सकता कि सुनील गावस्कर बेहतर खिलाडी नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola