प्रियंका चोपड़ा ''पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स'' नामांकन की दौड़ में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2015 9:34 AM
लॉस एंजिलिस : अपने पहले अमेरिकी टीवी थ्रिलर ‘क्वांटिको’ में भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को ‘पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स’ नामांकन के पहले दौर में स्थान मिला है. फिल्म ‘मैरी कॉम’ की 33 वर्षीया नायिका शो में एक युवा एफबीआई रंगरुट एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका निभा रही हैं. प्रियंका 15 अभिनेत्रियों में शामिल […]
लॉस एंजिलिस : अपने पहले अमेरिकी टीवी थ्रिलर ‘क्वांटिको’ में भूमिका के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को ‘पीपल्स च्वाइस अवार्ड्स’ नामांकन के पहले दौर में स्थान मिला है. फिल्म ‘मैरी कॉम’ की 33 वर्षीया नायिका शो में एक युवा एफबीआई रंगरुट एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका निभा रही हैं.
प्रियंका 15 अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो नई टीवी सीरीज श्रेणी में पसंदीदा अभिनेत्री की दौड में हैं. प्रियंका का कहना है कि वह अवार्ड शो में नामांकन पाकर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं जो लोगों और लोकप्रिय संस्कृति के कार्य को मान्यता देता है तथा इसमें आम जनता द्वारा वोट दिया जाता है.
उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘वाह, यह एक ऐसा सम्मान है, पहला साल और एक नामांकन. थैंक यू पीपल्सच्वाइस…क्वांटिको.’ नामांकन की अंतिम सूची में पांच नाम होंगे जिस पर प्रशंसकों की वोटिंग से निर्णय होगा. ‘क्वांटिको’ को हाल में एबीसी से छह और कडियों का ऑर्डर मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










