क्यों भाई शाहिद से ज्यादा पिता पंकज से डरी हुई थीं सना कपूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 2:41 PM
मुंबई : विकास बहल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही अभिनेत्री सना कपूर इस फिल्म में अपने भाई शाहिद कपूर और पिता पंकज कपूर के साथ काम कर रही हैं. सना का कहना है कि साथ काम करने को लेकर वह भाई के मुकाबले अपने […]
मुंबई : विकास बहल के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘शानदार’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रही अभिनेत्री सना कपूर इस फिल्म में अपने भाई शाहिद कपूर और पिता पंकज कपूर के साथ काम कर रही हैं. सना का कहना है कि साथ काम करने को लेकर वह भाई के मुकाबले अपने पिता से ज्यादा डरी हुई थीं.
सना ने कहा, ‘शाहिद से ज्यादा, मैं अपने पिता के साथ काम करने को लेकर डरी हुई थीं. वह देश के कुछ बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं तो जब मुझे पता चला कि मुझे उनके साथ काम करना है, मैं स्वाभाविक तौर पर डरी हुई थी. मेरे उपर दबाव था.’ ‘शानदार’ में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं.
उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं जानती थी कि मेरे पिता और भाई मेरे आसपास ही हैं. मेरे पास एक सुरक्षा कवच था. जब भी आपके आसपास आपका परिवार होता है तो आप सहज महसूस करते हैं.’ इस फिल्म में सना ने आलिया भट्ट की बहन की भूमिका निभाई है. इस फिल्म के ‘गुलाबो’ गाने में उन्होंने अपने भाई शाहिद और आलिया के साथ ठुमके भी लगाए हैं. सना पंकज और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं.
‘क्वीन’ फेम निर्देशक विकास बहल की यह फिल्म 22 अक्तूबर को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के निर्माता करन जौहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










