ePaper

मेरे करियर के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी ''बाजीराव मस्‍तानी'' : प्रियंका

Updated at : 13 Oct 2015 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे करियर के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी ''बाजीराव मस्‍तानी'' : प्रियंका

मुंबई : फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपडा भावुक हो गयीं. लॉस एंजिलिस (जहां वह अपने धारावाहिक क्वांटिको में काम कर रही थीं) और मुंबई के बीच भागमभाग में शूटिंग पूरी कर रहीं 33 वर्षीया ‘मेरी कॉम’ स्टार ने संजय लीला भंसाली को अपने […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग पूरी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपडा भावुक हो गयीं. लॉस एंजिलिस (जहां वह अपने धारावाहिक क्वांटिको में काम कर रही थीं) और मुंबई के बीच भागमभाग में शूटिंग पूरी कर रहीं 33 वर्षीया ‘मेरी कॉम’ स्टार ने संजय लीला भंसाली को अपने करियर में इस मील के पत्थर के लिए धन्यवाद दिया.

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘फिल्म पूरी हुई. ‘बाजीराव मस्तानी’ मेरे जीवन में मील का पत्थर है. संजय सर एक सपना पूरा करने के लिए धन्यवाद. टीम को भी धन्यवाद. अपना एक हिस्सा पीछे छोड आयी हूं.’ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी ‘बाजीराव मस्तानी’ पेशवा बाजीराव और उनकी पहली पत्नी काशी बाई तथा फारस की राजकुमारी मस्तानी के जीवन पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है. यह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

यह फिल्‍म भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्‍ट है. यह‍ फिल्‍म साल के अंत में रिलीज होगी. रणवीर और दीपिका की हॉट जोडी एकबार फिर पर्दे पर धमाल मचाती दिखाई देगी. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वहीं प्रियंका चोपड़ा ‘बाजीराव मस्तानी’ में एक डिफ्रेंट अवतार में नजर आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola