जानिए, प्रियंका चोपड़ा किस बात से हैं दुखी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 2:36 PM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का मानना है कि उनकी आने वाली ‘बाजीराव मस्तानी’ और सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ फिल्म का एक ही दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्र्ण है. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कहानी प्रेम पर आधारित है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपडा मुख्य भूमिका में हैं. […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा का मानना है कि उनकी आने वाली ‘बाजीराव मस्तानी’ और सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘दिलवाले’ फिल्म का एक ही दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्र्ण है. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कहानी प्रेम पर आधारित है जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपडा मुख्य भूमिका में हैं.
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले’ हास्य-ऐक्शन पर आधारित एक फिल्म है. इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति शैनन मुख्य भूमिका में हैं. ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है.
प्रियंका ने बताया, ‘दोनों फिल्में एक-दूसरे से अलग है ऐसे में दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हो रही है. मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों फिल्में बेहतर करे. मैं ‘दिलवाले’ की टीम को शुभकामना देती हूं.’
‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म का पिछले महीने पुणे में प्रमोशन किया गया. पुणे के बालेवाडी स्टेडियम के श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में फिल्म का ‘गजानन’ आरती गीत जारी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










