कुछ इस तरह एकदूसरे को अलविद कहा रणवीर-दीपिका ने

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एकदूसरे को डेट कर रहे हैं यह बात किसी से छुपी नहीं हैं. दोनों ने कभी इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर कुछ नहीं बोला. रणवीर-दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आनेवाले हैं. दोनों हाल ही में एयरपोर्ट पर एकदूसरे […]
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एकदूसरे को डेट कर रहे हैं यह बात किसी से छुपी नहीं हैं. दोनों ने कभी इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर कुछ नहीं बोला. रणवीर-दीपिका जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आनेवाले हैं. दोनों हाल ही में एयरपोर्ट पर एकदूसरे को अपने ही तरीके से अलविदा कहते नजर आये.दोनों कलाकार एयरपोर्ट पर सरेआम एकदूसरे को किस करते नजर आये.
दोनों ने एकदूसरे को डेट करना कब शुरू किया इसकी तो कानोंकान किसी को खबर नहीं हुई लेकिन भंसाली की पिछली फिल्म ‘रामलीला’ के बाद दोनों को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया. एक अवार्ड फंक्शन में मजाक-मजाक में रणवीर, दीपिका को प्रपोज करते नजर आये थे.
रणवीर-दीपिका के अलावा भंसाली की इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं. दोनों की जोड़ी को एकबार फिर देखने के लिए दर्शक खासा उत्साहित हैं. ‘रामलीला’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




