दूसरी फिल्मों-कलाकारों के बारे में बुरा-भला कहना ठीक नहीं: शाहरुख

Updated:
विज्ञापन
दूसरी फिल्मों-कलाकारों के बारे में बुरा-भला कहना ठीक नहीं: शाहरुख

मुंबई : सोशल मीडिया में छींटाकसी के खिलाफ रुख अख्तियार करते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वे दूसरी फिल्मों और कलाकारों के बारे में बुरा-भला कहने से परहेज करें. सोशल मीडिया में शाहरुख और सलमान के प्रशंसकों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलता है. अब दोनों […]

विज्ञापन

मुंबई : सोशल मीडिया में छींटाकसी के खिलाफ रुख अख्तियार करते हुए सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने चाहने वालों से अपील की है कि वे दूसरी फिल्मों और कलाकारों के बारे में बुरा-भला कहने से परहेज करें. सोशल मीडिया में शाहरुख और सलमान के प्रशंसकों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलता है.

अब दोनों कलाकारों के बीच कडवाहट खत्म हो गई है, लेकिन प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया में छींटाकसी का दौरा जारी है. शाहरुख ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर आप जो महसूस करते हैं वो बोलते या करते हैं. परंतु मैं अपने लोगों से आग्रह करुंगा कि वे दूसरी फिल्मों और साथी कलाकारों के बारे में बुरा-भला नहीं कहें. यह ठीक नहीं है.’

शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘दिलवाले’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. रोहित शेट्टी ने अपनी इस फिल्‍म में सुपरहिट जोड़ी शाहरुख और काजोल को कास्‍ट किया है. इन दोनों के अलावा फिल्‍म में वरुण धवन और कृति शैनन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म की शूटिंग विदेशों के कई लोकेशंस पर कर गई है. इसके अलावा शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्‍ट को भी लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola