ePaper

‘क्वांटिको'' को लेकर दुविधा में थी : प्रियंका चोपडा

Updated at : 28 Sep 2015 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
‘क्वांटिको'' को लेकर दुविधा में थी : प्रियंका चोपडा

मुंबई : अमेरिकी टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका चोपड़ा के लिए बडा पडाव है लेकिन अभिनेत्री इस कार्यक्रम को लेकर दुविधा में थी क्योंकि उन्हें लगता था कि इसमें लंबा समय लगेगा. ‘गुंडे’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें इस कार्यक्रम का प्रस्ताव मिला था जिसे उन्होंने जाने नहीं दिया. हाल में ‘मैरीकाम’ […]

विज्ञापन

मुंबई : अमेरिकी टीवी धारावाहिक ‘क्वांटिको’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका चोपड़ा के लिए बडा पडाव है लेकिन अभिनेत्री इस कार्यक्रम को लेकर दुविधा में थी क्योंकि उन्हें लगता था कि इसमें लंबा समय लगेगा. ‘गुंडे’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें इस कार्यक्रम का प्रस्ताव मिला था जिसे उन्होंने जाने नहीं दिया.

हाल में ‘मैरीकाम’ और ‘दिल धडकने दो’ जैसी फिल्में कर चुकीं प्रियंका की दो नई फिल्में ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जय गंगाजल’ आने वाली हैं. प्रियंका ने फोन पर कहा, ‘मैं शुरुआत में थोडी दुविधा में थी क्योंकि यह लंबी जिम्मेदारी है. मुझे टेलीविजन और हिन्दी फिल्मों में संतुलन बिठाना था. पटकथा शानदार थी और मैं इसे ‘ना’ नहीं कह पाई.’

अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं जब ‘गुंडे’ की शूटिंग कर रही थी, तो कास्टिंग का काम करने वाली केली ली मुझसे मिलने आईं. इसके बाद मुझे लास एंजिलिस जाना पडा और 25 कार्यक्रमों की भूमिकाएं पढी जो उन्होंने मेरे लिए चुनी थी और उन्हें मेरी पसंद की भूमिका बतानी थी. मुझे खुशी है कि मैंने एक पसंद की थी ‘क्वांटिको’ थी.’

यह शो ‘फेडरल ब्यूरो आफ इनवेस्टीगेशन’ (एफबीआई) के युवा सदस्यों के एक समूह पर आधारित है जो वर्जीनिया के क्वांटिको की एफबीआई प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं. प्रियंका ने इसमें एलेक्स पेरिश की मुख्य भूमिका निभाई है जो एफबीआई की मुख्य संदिग्ध बनती है. अभिनेत्री का मानना है कि दर्शकों को इस धारावाहिक का रहस्य भरा पहलू पसंद आएगा.

यह कार्यक्रम भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड प्रीमियर एचडी पर तीन अक्तूबर को प्रसारित होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं उत्साहित होने के साथ नर्वस भी हूं. मैं लोगों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार कर रही हूं. मुझे आशा है कि लोगों को यह पसंद आएगा. मैंने इस शो के लिए बहुत मेहनत की है. मुझे आशा है कि मेरी तरह लोगों को भी यह बहुत पसंद आएगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola