आइसलैंड में ‘दिलवाले'' की शूटिंग खत्म, शाहरुख ने किया ट्वीट

मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आइस्लैंड में अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के एक गाने की शूटिंग पूरी कर ली है. इस गाने की शूटिंग उन्होंने अपनी मित्र और अभिनेत्री काजोल के साथ की. शाहरुख ने शूटिंग खत्म होने की जानकारी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को दी. इस फिल्म में शाहरुख और […]
मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने आइस्लैंड में अपनी आने वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के एक गाने की शूटिंग पूरी कर ली है. इस गाने की शूटिंग उन्होंने अपनी मित्र और अभिनेत्री काजोल के साथ की. शाहरुख ने शूटिंग खत्म होने की जानकारी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को दी. इस फिल्म में शाहरुख और काजोल पांच साल बाद एकसाथ बडे पर्दे पर दिखेंगे.
उन्होंने ट्वीट किया,’ आइसलैण्ड में शूटिंग का सफर खत्म होने की ओर.’
Blehss Blehss Iceland. pic.twitter.com/13m9dkw5dW
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 31, 2015
निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म के गाने की कोरियोग्राफी फिल्मकार फराह खान ने की है. उन्होंने भी शूटिंग खत्म होने की जानकारी ट्विटर पर देते हुए काजोल के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की.
‘दिलवाले’ मे वरुण धवन, कृति सेनन, बोमन ईरानी, विनोद खन्ना, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर जैसे तमाम सितारे भी हैं. रणवीर सिंह, प्रियंका चोपडा और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘बाजीराव मसतानी’ के साथ ‘दिलवाले’ के भी 18 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




