ePaper

गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी आरुषि हत्‍याकांड पर बनी फिल्‍म ''तलवार''

Updated at : 22 Aug 2015 12:16 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी आरुषि हत्‍याकांड पर बनी फिल्‍म ''तलवार''

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और कोंकणा सेन अभिनीत फिल्म ‘तलवार’ दो अक्तूबर को बडे पर्दे पर रिलीज होगी. यह फिल्म आरुषि तलवार हत्याकांड पर आधारित है. मेद्या गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू भी है. फिल्म के निर्माता और लेखक संगीतकार विशाल भारद्वाज हैं. कोंकणा सेन जो फिल्म में मुख्य भूमिका निभा […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और कोंकणा सेन अभिनीत फिल्म ‘तलवार’ दो अक्तूबर को बडे पर्दे पर रिलीज होगी. यह फिल्म आरुषि तलवार हत्याकांड पर आधारित है. मेद्या गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू भी है. फिल्म के निर्माता और लेखक संगीतकार विशाल भारद्वाज हैं.

कोंकणा सेन जो फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं उन्होंने ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए फिल्म रिलीज की तारीख की घोषण की. कोकंणा ने ट्वीट किया, ‘हमारी नई फिल्म ‘तलवार’ दो अक्तूबर को रिलीज होगी.’

फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ‘स्पेशल प्रेसेंटेशन्स’ के सेक्शन में प्रदर्शित करने के लिए भी चुना गया है. यह उत्सव 10 से 20 सितंबर के बीच होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola