तो स्कूली दिनों में करण को था ट्विंकल खन्ना से प्यार !
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2015 10:31 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना इनदिनों अपनी पुस्तक ‘मिसेज फनीबोन्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर उन्होंने अपनी जिदंगी से जुड़ी कुछ मजेदार बातों को भी साझा किया. उनका कहना है कि फिल्मकार करण जौहर स्कूली दिनों में उन्हें पसंद करते थे और प्यार भी करते थे. ट्विंकल का कहना […]
बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना इनदिनों अपनी पुस्तक ‘मिसेज फनीबोन्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस पुस्तक के विमोचन के मौके पर उन्होंने अपनी जिदंगी से जुड़ी कुछ मजेदार बातों को भी साझा किया. उनका कहना है कि फिल्मकार करण जौहर स्कूली दिनों में उन्हें पसंद करते थे और प्यार भी करते थे.
ट्विंकल का कहना है कि उस समय मेरे चेहरे पर मूंछों जैसे बाल थे जो करण को बहुत पसंद थे. ट्विंकल ने आगे बताया कि करण ने खुद इस बात को कबूल किया कि वो मुझसे प्यार करते हैं. वहीं करण कहते थे कि मुझे तुम्हारी मूंछे बहुत पसंद है यह बेहद आकर्षक है. फिल्म ‘मेला’ और ‘बादशाह’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने करण के बारे में कई और भी मजेदार किस्से शेयर किये.
वहीं ट्विंकल ने इस बात का भी खुलासा किया कि करण को जब भूख लगती थी तो वे मुझे कैंटीन से खाना चुराने के लिए कहते हैं. करण ने आमिर को बताया वे दोनों उसी स्कूल में पढ़ते थे जिसे स्कूल में फिल्म ‘तारे जमीं पर’ की शूटिंग की गई थी.
ट्विंकल के किताब के विमोचन के मौके पर अभिनेता पति अक्षय कुमार, मां डिम्पल कपाड़िया, सुजैन खान, आमिर खान, सोनाली बेंद्रे और करण जौहर भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










